फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Burnt body of a woman found in the forest of Bhadwa village

Bulandshahar News: भादवा गांव के जंगल में मिला महिला का जला हुआ शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Burnt body of a woman found in the forest of Bhadwa village
 भादवा गांव के जंगल में शव मिलने पर मौजूद भीड़।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के भादवा गांव के जंगल में शनिवार दोपहर को अज्ञात महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार करीब दस दिन पुराना शव है, शव से बदबू के चलते आस-पास से गुजर रहे लोगों को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि जंक्शन चौकी क्षेत्र स्थित भादवा गांव में करीब 200 बीघा बड़ा जंगल है, इसमें कीकड़ के पेड़ लगे हुए हैं। जंगल के रास्ते से कुछ लोग होकर गुजर रहे थे, जिनको किसी चीज के सड़ने की बदबू आने लगी। उन्होंने देखा तो एक पुराना शव पड़ा था। इसमें उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर जाकर टीम के साथ जांच पड़ताल की गई। शव करीब दस दिन पुराना लग रहा है, जिस पर कीड़े पड़ गए थे। शव जला हुआ था और पूरी तरह से सड़ चुका था। ऐसे में उसकी पहचान करना और मुश्किल हो गया। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा का कहना है कि महिला के शव में हत्या के कारणों की पुष्टि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हो सकेगी। शिनाख्त के लिए जंगल के बाहर दुकानदारोंं और गांवों में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed