फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Burning on the highway, helpless administration

हाईवे पर शवासन, बेबस प्रशासन

Thu, 22 Jun 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 22 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Burning on the highway, helpless administration
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन भाकियू भानु के पदाधिकारी। - फोटो : Demo Pic

विश्व योग दिवस पर किसानों ने विरोध दर्ज कराने का अजीबोगरीब फार्मूला निकाला। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने औरंगाबाद में स्टेट हाईवे और अनूपशहर में बुलंदशहर बस स्टैंड पर शवआसन कर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। इससे हाईवे पर कम से कम दो घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने हटाने की कोशिश की लेकिन किसान टस से मस नहीं हुए। हंगामे की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। उधर अनूपशहर में भी बस स्टैंड पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया, जिससे अनूपशहर-बुलंदशहर, अनूपशहर-अहार व अनूपशहर बाईपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


वहीं, जहांगीरपुर में विश्व योग दिवस पर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों ने जेवर रोड को दो घंटे तक जाम रखा। औरंगाबाद में भाकियू ने बुधवार को हाईवे जाम पर करीब दो घंटे तक योग किया। प्रधानमंत्री से संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार को सौंपा। जाम के दौरान सीओ सिटी समेत दो थानों का फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


\भाकियू के जिला सरंक्षक दयाचंद त्यागी और प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह की अगुवाई में सुबह नौ बजे बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे को जाम कर लखावटी पुलिस चौकी स्थित मध्य गंग नहर के पुल पर पहले पदाधिकारियों ने योग कर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

मंडलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, जिलाध्यक्ष गुडडू प्रधान ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार की ओर से किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर फायरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने और हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई कराने की मांग की।

हाईवे जाम की सूचना पर औरंगाबाद और खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को मनाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहंी मिली। लगभग 11 बजे किसानों ने हठयोग छोड़ा तो यातायात सुचारु हो पाया। वहीं, जहांगीरपुर में भाकियू के मंडल महासचिव डॉ योगेन्द्र अत्रि ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में योग करा रही है,

मगर गरीब किसानों की तरफ ध्यान देने वाला कोई नहीं है। जिलाउपाध्यक्ष सोनू चौधरी ने कहा कि मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गए किसानों के मामले में सीबीआई जांच कराई जाए। जाम लगाने से जेवर मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।

प्रदर्शन में अमरपाल लोधी, शैलेंद्र आर्य, रविकरन सिंह, हरवीर गिरि, रामपाल सिंह, अजीत सिंह, भीम सिंह, राजवीर सिंह, कुलदीप त्यागी, नरेश राघव, रवि सैनी, हरवीर चौधरी, हरिनारायण शर्मा, सुरेन्द्र गिरि, डाक्टर सोमवीर सिंह मौजूद रहे। अनूपशहर में एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने मौके पर जाकर किसानों से ज्ञापन लिया।


मौके पर गंगा प्रसाद पिलानिया, प्रमोद भगत, प्रेमपालसिंह,रामदास, वीरेंद्रसिंह, कमलेशरमन शर्मा, अंकुर शर्मा, लल्लूसिंह, सेंसरपालसिंह आदि रहे। उधर, जहांगीरपुर में टेकचंद्र शर्मा, अवधेश छोकर, सतीश चौधरी, जगवीर सिंह चौहान, चौधरी विजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed