{"_id":"5d28caac8ebc3e6c9d3b3f48","slug":"bulndshahar-news-bulandshahr-news-gbd1801153158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर जिपं उप चुनाव की तिथि घोषित, जाने कौन-कौन है मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर जिपं उप चुनाव की तिथि घोषित, जाने कौन-कौन है मैदान में
विज्ञापन

बुलंदशहर। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उपचुनाव की तिथि घोषित होते ही गहमागहमी शुरू हो गई है। हालांकि, अब तक किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। लेकिन करीब आधा दर्जन जिला पंचायत सदस्य दावेदारी की होड़ में आगे नजर आ रहे हैं।
बृहस्पतिवार को आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। आगामी 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। आगामी 22 जुलाई को नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 25 जुलाई को नाम वापसी होगी, जिसके बाद 29 को चुनाव और मतगणना होनी है। चुनावी घोषणा होते ही जिला पंचायत सदस्यों से लेकर विभिन्न दलों के पदाधिकारियों के बीच गहमागहमी शुरू हो गई है। दल अभी अपने पत्ते पूरी तरह से खोलते नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, चुनावी रण में दिग्गजों के उतरने का अनुमान लगाया जाने लगा है। बताया जा रहा है पूर्व अध्यक्ष आशा यादव समेत पूर्व प्रत्याशी महेंद्र भैया और अन्य नाम भी प्रकाश में आ रहे हैं। चर्चा है कि दावेदारों की लाइन में धर्मेंद्र प्रधान, विनोद खटीक व सुरेंद्र लोधी भी लगे हुए हैं। देखना यह है कि किस दल से कौन सा प्रत्याशी इस रण में अपनी भागेदारी पेश करेगा। 29 जुलाई को ही मतदान के बाद मतगणना होगी और नए जिला पंचायत अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
हरेंद्र ने दिया था त्याग पत्र
प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हरेंद्र यादव ने कुर्सी से त्याग पत्र दे दिया था। जिसके बाद हुए चुनाव में प्रदीप चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी महेंद्र भैया को मात देकर कुर्सी पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
करीब 17 माह में उतर गया था प्रदीप का ताज
प्रदीप चौधरी के जिपं अध्यक्ष बनने के बाद भाजपाई दो खेमे बंट गए थे। एक खेमा प्रदीप के साथ तो दूसरा खेमा महेंद्र भैया के साथ खड़ा नजर आ रहा था। जिसके बाद सदस्य लामबंद हुए और अविश्वास प्रस्ताव लाए, लेकिन सदस्य पूरे न होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था। जिसके बाद गत 18 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में प्रदीप को हार का मुंह देखना पड़ा था।
पांच माह से खाली है पद
प्रदीप चौधरी के हटने के बाद गत पांच माह से जिपं अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी हुई है। जिला पंचायत का कार्य देखने के लिए डीएम/प्रशासक बने हुए हैं। वहीं, अब चुनाव के बाद जिपं को अपना नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है।
जहांगीराबाद और गुलावठी में होगा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग ने जहांगीराबाद और गुलावठी में होने वाले ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव की अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी कर दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि आगामी 17 जुलाई को नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होंगे। नामंाकन पत्रों की जांच उसी दिन दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। 18 जुलाई को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं, 19 जुलाई को मतदान और दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना होगी।