{"_id":"6b0889fa911c83cf04031f74","slug":"bull-bulandshahr-news-c-133-1-bul1036-171871-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 1.11 करोड़ के बिजली बकाये पर डिफॉल्टर सूची में पहुंचा राजकीय मेडिकल कॉलेज, डीएम को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 1.11 करोड़ के बिजली बकाये पर डिफॉल्टर सूची में पहुंचा राजकीय मेडिकल कॉलेज, डीएम को पत्र
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले का कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज करीब 1.40 करोड़ रुपये की बिजली खर्च करने के बाद बकाया भुगतान न करने से ऊर्जा निगम की डिफॉल्टर सूची में शामिल हो गया है। जुलाई 2026 से अब तक मात्र 27.92 लाख रुपये जमा होने और 1.11 करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया रहने के कारण शहरी डिवीजन की राजस्व वसूली का ग्राफ भी नीचे गिर गया है। मामले में अब शहरी डिवीजन के अधिशासी अभियंता (वाणिज्य) सुशील कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बकाया धनराशि जल्द जमा कराने की मांग की है।
डीएम को भेजे गए पत्र में बताया कि मेडिकल कॉलेज के दोनों विद्युत कनेक्शनों का जून 2026 तक समय से भुगतान होता रहा है, लेकिन जुलाई 2026 से अब तक कुल बिल के सापेक्ष केवल 27,92,688 रुपये का ही आंशिक भुगतान किया गया है। इसके चलते मेडिकल कॉलेज डिफॉल्टर श्रेणी में पहुंच गया है और शहरी डिवीजन की राजस्व वसूली की प्रगति असंतोषजनक दिख रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा कई बार मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य से व्यक्तिगत संपर्क करने और नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया धनराशि जमा नहीं कराई गई, जिससे बैठकों व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रथम हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य के नाम से जारी कनेक्शन पर 9,96,787 रुपये और मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय के नाम से जारी कनेक्शन पर 1,29,82,403 रुपये का बिजली बिल बना है। कुल 1,39,79,190 रुपये के बिल के सापेक्ष जुलाई से अब तक 27,92,688 रुपये का भुगतान हुआ है। इस जमा धनराशि के समायोजन के बाद 1,11,86,502 रुपये बकाया शेष है। डीएम को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है कि मेडिकल कॉलेज से बकाया जमा कराया जाए, जिससे कि संस्थान डिफॉल्टर सूची से बाहर आ सके और डिवीजन की राजस्व वसूली में सुधार हो सके।