{"_id":"5db9d8e88ebc3e93da78a081","slug":"bulanshahr-sikandrabad-news-gbd187426015","type":"story","status":"publish","title_hn":"हदीमपुर प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हदीमपुर प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
हदीमपुर प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार
सिकंदराबाद। हदीमपुर प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामला दो जातियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस सतर्कता बरत रही है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हदीमपुर निवासी दौलत पुत्र वेदराम ने तहरीर देते हुए बताया था कि सोमवार की शाम वह अपनी दुकान पर था। परिवार के लोग घर के अंदर थे। इसी दौरान गांव निवासी प्रदीप पुत्र देवेंद्र, सचिन पुत्र बौद्धराज, प्रवेश पुत्र इंद्रपाल, बिट्टू पुत्र महिपाल, सचिन पुत्र कलवा, कुलदीप उर्फ गुल्लू पुत्र विजयपाल, प्रशांत पुत्र देवेंद्र, गौरव पुत्र राजेंद्र, विपिन पुत्र सुभाष, दीपक पुत्र राजवीर, जितेंद्र उर्फ जीतो पुत्र राजे, गुल्लू पुत्र बिज्जू, अनिल पुत्र इंद्रपाल, सन्नी पुत्र रनवीर, अशोक, देवेंद्र पुत्र महावीर, महिपाल पुत्र खड़क सिंह, विपिन पुत्र कृष्ण, संजू पंडित पुत्र रामकुमार, अज्ञात लोग के साथ पटाखे चलाकर उनके घरों में फेंक रहे थे। विरोध करने पर उक्त सभी लोगों ने लाठी, डंडों, धारदार हथियार, लाइसेंसी, अवैध असलहा के साथ घरों में घुसकर मारपीट की। सुनील पुत्र रामभूल को गोली मारकर घायल कर दिया। सुनील के पेट में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही मारपीट में मोहित पुत्र दौलत, नौरंग, बुद्धपाल पुत्र दल्ले सिंह, जयसूर्या पुत्र जगपाल भी घायल हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एएसपी गोपाल चौधरी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी प्रदीप, दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही हैं। दूसरे पक्ष की तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।