फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulanshahr news

प्रेमी के साथ मिल पति की कर दी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
प्रेमी के साथ मिल पति की कर दी हत्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद। संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति कृष्णपाल सिंह की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी से मृतक, उसकी पत्नी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
नगर के हीरा कॉलोनी निवासी कृष्णपाल सिंह (26वर्ष) पुत्र तेजपाल सिंह का बृहस्पतिवार की सुबह उनके घर में ही बेड पर शव मिला था। कृष्णपाल की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई पिंटू ने भाभी रीना व उसके प्रेमी मोहल्ला शिवनगर कालोनी निवासी अभिषेक पर उसकी हत्या किए जाने का संदेह जाहिर करते हुए तहरीर दी थी। एएसपी/सीओ गोपाल चौधरी ने बताया कि संदेह के आधार पर रीना और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुल्म कबूल कर लिया। बताया कि आरोपी अभिषेक नगर स्थित एक अस्पताल में काम करता था। रीना भी उक्त अस्पताल में जच्चा बच्चा वार्ड में काम करती थी। अस्पताल में एक साथ दोनों के काम करने के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। और अभिषेक के रीना के साथ संबंध हो गए। बताया कि अभिषेक अक्सर रात में चोरी छिपे रीना से मिलने के लिए उसके घर पर जाया करता था। जिसकी जानकारी कृष्णपाल हो गई थी। और कृष्णपाल ने पत्नी की नौकरी को छुड़वा दिया था। बताया कि संबंधों में बाधक बनने पर दोनों ने कृष्णपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। घटना वाली रात अभिषेक रीना से मिलने के लिए घर गया था। कृष्णपाल के विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। और दुपट्टे से उसका गला घोटकर हत्या कर दी। बताया कि पुलिस ने मौके से आला कत्ल के अलावा अभिषेक से मृतक कृष्णपाल, रीना का मोबाइल भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार दोनों रीना व उसके प्रेमी अभिषेक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया। कृष्णपाल मूलरूप से कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद गांव कर रहने वाला था।
विज्ञापन

-------
घटना के समय मृतक व उसकी पत्नी थी मौजूद
मृतक का भाई परिवार के साथ गया था शादी में
सिकंदराबाद। मकान में मृतक कृष्णपाल सिंह के अलावा उसका बड़ा भाई धर्मेंद्र उर्फ कक्कू भी अपने परिवार के साथ रहता था। वहीं मकान की ऊपरी मंजिल पर किराएदार रहता है। बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी में गया था। घर पर रीना, कृष्णपाल और उनका तीन वर्षीय बेटा विराट था। वहीं ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ रह रहा किराएदार भी था। घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। किराएदार को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। मृतक कृष्णपाल दनकौर क्षेत्र में खेलरी नहर पर कार, बाइक श्रंगार की दुकान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हत्या को लूट में दर्शाने का किया था प्रयास
सिकंदराबाद। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रीना ने पुलिस व मृतक के परिवार के लोगों को गुमराह करने के लिए घटना को लूट के बाद हत्या किए जाने की घटना को दर्शाने का प्रयास किया था। रीना ने घर का सामान बिखेर दिया था। वहीं अलमारी के ताले भी टूटे पड़े थे। और लुटेरों द्वारा उसका, कृष्णपाल का मोबाइल लूटकर ले जाने की बात पुलिस को बताई थी। लेकिन जांच के दौरान उसका झूठ सामने आ गया।

---------
तीन साल के विराट के सिर से उठ गया मां-बाप का साया
सिकंदराबाद। पिता की हत्या के बाद उसके तीन साल के बेटे विराट के सिर से जहां बाप का साया उठ गया वही मां के जेल जाने के बाद मां का आंचल भी उससे छिन गया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विराट को उसके दादा, दादी, चाचा अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed