फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulanshahr news

गौरव हत्याकांड: दोस्त ने ही शराब में नशीली गोली मिलाकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
दोस्त ने ही शराब में नशे की गोली मिलाकर की थी हत्या
विज्ञापन

डिबाई। मोहल्ला महादेव निवासी युवक गौरव शर्मा का शव गत 25 अगस्त की सुबह उसके घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने अब जांच पड़ताल की तो सामने आया कि उसके एक दोस्त ने ही अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 24 अगस्त की रात को गौरव को शराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिला दी थीं। जिससे उसकी मौत हुई। आरोपी ने गौरव द्वारा रुपयों का तकादा करने पर वारदात को अंजाम दिया।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गत 25 अगस्त की सुबह डिबाई के मोहल्ला महादेव निवासी गौरव शर्मा पुत्र चिंरजी लाल का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। वहीं, अब पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल की तो मामले में नरौरा निवासी युवक मोहित शर्मा पुत्र अनिल शर्मा और लवी शर्मा पुत्र स्व. सनी शर्मा के नाम सामने आए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ के दौरान आरोपी मोहित ने बताया कि उसने गौरव से कुछ समय पूर्व करीब 70 हजार रुपये उधार लिए थे। यह रकम अब ब्याज समेत करीब ढाई लाख रुपये हो रही थी।
विज्ञापन

गौरव लगातार रुपयों का तकादा कर रहा था। रुपये वापस न देने पर वह अभद्रता करता था। आरोपी ने बताया कि इसी के चलते उसने गौरव की हत्या की योजना बनाई थी। गत 24 अगस्त की रात को वह अपने साथी लवी के साथ गौरव के घर पहुंचा। जहां, तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान आरोपी ने गौरव की शराब में नशीली गोलियां मिला दीं। जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद आरोपी उसे कमरे में ही छोड़ कर चले गए। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस आरोपियों ने गोलियां कहां से लीं, इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed