फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulanshahr news

आईसक्रीम के पैसे मांगे तो पुलिस ने डंडे से पीटा, पैर की उंगलियां टूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
आइसक्रीम के पैसे मांगे तो पुलिस ने डंडे से पीटा, पैर की अंगुलियां टूटी
विज्ञापन

बुलंदशहर। आइसक्रीम के रुपये मांगने पर आइसक्रीम विक्रेता की पुलिस ने डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसके पैर की दो अंगुलियां टूट गई। पीड़ित की मां ने थाने में शिकायती पत्र देेकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गुलावठी थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरखां निवासी शब्बो पत्नी हारुन ने थाने में शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसका पुत्र सूफयान गांवों में आइसक्रीम बेचता है तथा परिवार की जिम्मेदारी उसी पर है। सूफयान के पिता बाहर मजदूरी करते हैं। शब्बो का कहना है कि उसका पुत्र सूफयान ग्राम भमरा से आइसक्रीम बेचकर घर लौट रहा था। रास्ते में सिकंदराबाद तिराहे पर पुलिसवालों ने उसे रोक लिया आइसक्रीम मांगी। महिला का आरोप है कि जब उसके पुत्र ने आइसक्रीम के 150 रुपये पुलिसवालों से मांगे तो पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे के साथ गालीगलौज की तथा झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। 150 रुपये देने से इनकार कर दिया। महिला के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने उसके पुत्र के पैर में डंडे मारी, जिससे उसके पुत्र सूफयान के एक पैर की दो अंगुलियां टूट गईं तथा पैर में सूजन आ गई। पीड़ित सूफयान की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जाती है तथा घटना 25 मई की है।
विज्ञापन

डंडा मारने का आरोप गलत
उधर, गुलावठी कोतवाली के एसएसआई प्रमोद कुमार का कहना है कि पुलिस द्वारा डंडा मारने का आरोप गलत है। संभवत: आइसक्रीम बेचने वाला पुलिस को देखकर भागा होगा और वह गिर गया होगा। जिसके कारण उसके पैर में चोट लग गई होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed