फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulanshahr news

कोरोना काल मे चार स्वास्थ्य कर्मियों ने गंवाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
कोरोना काल में चार स्वास्थ्य कर्मियों ने गंवाई जान
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जिले के चार स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो चुकी है। जबकि, सीएमओ से लेकर चतुर्थ श्रेणी के 238 कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। बावजूद, स्वास्थ्य कर्मी आपदा के इस दौर में इलाज की कमान संभाले हुए हैं। जो अन्य बीमारियों के साथ-साथ कोरोना संक्रमितों के इलाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते आ रहे हैं।
कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों का बड़ा योगदान रहा है। अपनी जान को जोखिम में डालकर चिकित्सक और कर्मी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इस कारण जनपद के चार स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। संक्रमण से मुक्त होते ही चिकित्सक एक बार फिर से स्वास्थ्य सेवाएं देने में जुट जाते हैं। वहीं, कई चिकित्सक तो लंबे समय से परिवार से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

------
अब तक इतने हुए संक्रमित
कब से कब तक संक्रमित
एक अप्रैल से दिसंबर 2020 116
एक जनवरी से अब तक 122
---------
कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी लगातार सेवा में लगे हुए हैं। जो अपनी जान की परवाह न कर लोगों को उपचार दे रहे हैं। कुछ ऐसे भी है जो काफी समय से घर नहीं जा पाये हैं। सेवा देने के दौरान जनपद में अब तक चार स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो चुकी है और 238 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed