{"_id":"5df3f0978ebc3e87ec7ff46d","slug":"bulanshahr-news-bulandshahr-news-gbd1902127176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्रों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्रों पर लगी मुहर
विज्ञापन
टीईटी के लिए 18 परीक्षा केंद्रों पर लगी मुहर
बुलंदशहर। जिले में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षा नियामक विभाग ने 18 परीक्षा केंद्रों पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। 22 दिसंबर को परीक्षा कड़ी सुरक्षा में होगी।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) को लेकर पिछले काफी समय से तैयारी चल रही थी। इसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने जिला विद्यालय निरीक्षक से शिक्षण संस्थानों के नाम मांगे थे, जो गत माह भेज दिए गए थे। इसके साथ ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से परीक्षा की तैयारी के भी निर्देश दिए थे। अब परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने 18 केंद्रों पर परीक्षा करवाने के लिए मुहर लगा दी है। इस परीक्षा में 18 हजार 238 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनमें प्राइमरी के 10 हजार 849 और उच्च प्राथमिक के सात हजार 389 अभ्यर्थी शामिल हैं। पहली पारी की परीक्षा में प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसका समय सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। दूसरी पारी 2.30 बजे से शाम पांच तक रहेगी और इसमें उच्च प्राथमिक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। साथ ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने आदेश दिए हैं कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा में होगी। जिन परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होंगे, वहां परीक्षा की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के अलावा मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात रहेगी। वहीं, परीक्षा के दौरान केंद्र पर व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
------------
इन शिक्षण संस्थान को बनाया गया हैं परीक्षा केंद्र
यूपी टीईटी की परीक्षा को राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एसएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, एफबीएम कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, एसएमजेईसी इंटर कॉलेज खुर्जा, जेएएस इंटर कॉलेज गांधी रोड खुर्जा, अग्रसेन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, डीएवी इंटर कॉलेज, जेपी जनता इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज खुर्जा, ऑल सेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संतोष इंटरनेशनल स्कूल, खालसा मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय बुलंदशहर, ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बुलंदशहर और शिव मंदिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स पीजी कॉलेज सिकंदराबाद।
विज्ञापन
------
26 दिसंबर तक जारी होगी उत्तरमाला
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय द्वारा 26 दिसंबर तक वेबसाइट पर उत्तरमाला जारी होगी। 30 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां ली जाएंगी और 13 जनवरी तक विशेषज्ञों की समिति गठित कर उसका निस्तारण कराया जाएगा। उत्तरमाला संशोधित कर 16 जनवरी को दोबारा वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। वहीं, परिणाम 21 जनवरी को घोषित होगा।
------
वेबसाइट से अपलोड होने लगे प्रवेशपत्र
टीईटी की तैयारी के साथ अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र भी जारी कर दिए गए हैं। जो परीक्षा से पूर्व तक वेबसाइट पर जाकर परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेशपत्र जारी होने से संबंधित परीक्षार्थी अपने केंद्र का पता कर तैयारियों में जुट गए हैं। ताकि परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।
---------
यूपी-टीईटी के लिए परीक्षा नियामक ने 18 परीक्षा केंद्रों पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा को कड़ी सुरक्षा के बीच करवाया जाएगा। परीक्षा नियामक को जिले से 22 परीक्षा केंद्रों की सूची बनाकर भेजी गई थी।
- आरके तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक