{"_id":"5d374aaa8ebc3e6ce1392cba","slug":"bulanshahar-news-bulandshahr-news-gbd180825174","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेव को नोटिस और अन्य चीनी मिलों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेव को नोटिस और अन्य चीनी मिलों को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेव को नोटिस और अन्य चीनी मिलों को चेतावनी
बुलंदशहर। शासन के आदेश पर जनपद में नए पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों में मशीनरी आदि की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य में सुस्ती बरतने पर वेव चीनी मिल को नोटिस जारी किया है, जबकि अन्य मिलों को जिला गन्ना अधिकारी ने चेतावनी दी है कि उनकी मनमानी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि जनपद में चार चीनी मिल हैं। इनमें अनूपशहर, साबितगढ़, अनामिका और वेव शुगर मिल शामिल हैं। इसके अलावा जनपद के किसानों का गन्ना हापुड़ की ब्रजनाथपुर और सिंभावली के अलावा अमरोहा की चांदपुर और संभल की रजपुरा मिल भी खरीदती है। शासन ने चीनी मिलों को नया पेराई सत्र शुरू करने के लिए मिलों की मशीनरी आदि की मरम्मत के आदेश दिए हैं। इस पर जिला गन्ना अधिकारी ने जनपद की भी चीनी मिलों को मरम्मत का कार्य शुरू करवाने के साथ उनका निरीक्षण भी किया। बताया गया कि निरीक्षण में लगभग सभी चीनी मिल सुस्ती बरत रही हैं। इस पर वेव शुगर मिल को नोटिस और अन्य तीन मिलों को चेतावनी है कि वह मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कर लें। बता दें कि वेव शुगर मिल पिछले दो साल से मरम्मत के कार्य में देरी करती आई है, इसके चलते यह मिल दूसरी मिलों से बाद में चली। इस बार अफसर ऐसा नहीं होने देना चाहते और इस मिल को समय पर चलवाने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि मिल की मशीनरी आदि की मरम्मत में सुस्ती बरतने पर वेव चीनी मिल को नोटिस जारी करने के अलावा अन्य तीन को चेतावनी दी गई है। मिल के अफसराें ने आश्वासन दिया है कि मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।