फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshhar news

बुलंदशहर : जिला पंचायत उपचुनाव में त्रिकोणीय हुुआ मुकाबला, 29 को होगा फैसला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshhar news
डीएम कार्यालय के बाहर इस तरह लगा रहा जिला पंचायत सदस्यों का जमावड़ा। - फोटो : BULANDSHAHR
बुलंदशहर : जिला पंचायत उपचुनाव में त्रिकोणीय हुुआ मुकाबला, 29 को होगा फैसला
विज्ञापन

जिला पंचायत उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। छह में से दो पूर्व अध्यक्षों समेत तीन प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी छोड़ दी है। पूर्व अध्यक्ष आशा यादव, हरेंद्र यादव और धर्मवीर पोल ने नाम वापस ले लिए हैं। अब मैदान में तीन दावेदारों के बचने से मुकाबला रोचक हो गया है।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत उपचुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। इसमें तीन दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इनमें पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष आशा यादव और धर्म सिंह पोल शामिल हैं। अब मैदान में रेनू चौधरी, ओमवीर सिंह और महेंद्र भैया बचे हैं। तीन प्रत्याशी के होने से मुकाबला कठिन और रोचक हो गया है। पहले चर्चा थी कि हरेंद्र यादव या आशा यादव में से एक जरूर चुनाव लड़ेगा, लेकिन दोनों पूर्व अध्यक्षों ने नाम वापस लेकर कई समीकरणों को बिगाड़ दिया है। अब तीनों दोवेदार सदस्यों को अपने अपने पक्ष में करने के लिए मान मनौव्वल में जुट गए हैं। 29 जुलाई को मतदान होना है, ऐसे में देखना होगा कि जिपं के दंगल का बादशाह कौन बनता है।
विज्ञापन

कोट : छह प्रत्याशियों में से तीन ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। जिपं अध्यक्ष पद की दौड़ में अब महेंद्र भैया, रेनू चौधरी और ओमवीर सिंह रह गए हैं। 29 को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed