फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

आओ जलाएं एक दीया देश के नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
bulandshar news
आओ जलाएं एक दीया देश के नाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला लोगों के सहयोग से ‘एक दीया देश के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। राष्ट्र भक्ति से जुड़े इस आयोजन में जिले के प्रबुद्ध नागरिक, महिलाएं, युवा व बच्चे एक साथ मिलकर दीये जलाएंगे। आप भी देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
अमर उजाला समय-समय पर राष्ट्रीय चेतना से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। गत वर्ष की तरह इस बार भी बुलंदशहर में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत ‘एक दीया देश के नाम’ कार्यक्रम करने जा रहा है। दीपदान का कार्यक्रम राष्ट्र चेतना मिशन संस्था के सहयोग से होगा। कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी सोमवार शाम छह बजे नगर के कालाआम चौराहा स्थित शहीद स्तंभ पर होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक, पुलिस और जन प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद आप सभी लोग, जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथियों के साथ मिलकर दीये जलाएंगे।
विज्ञापन

----------
कार्यक्रम में हमारे सहयोगी
‘एक दीया देश के नाम’ कार्यक्रम में ओम प्रकाश हरि किशनदास मुख्य सहयोगी और मोहित मुस्कान, कृष्णा ऑटोमोबाइल, केएलए होंडा, माशा होंडा, मोड फैशन, बुलंदशहर व खुर्जा विकास प्राधिकरण, वीआईआईटी कॉलेज, मॉर्डन पब्लिक स्कूल, तनिष्क ज्वेलर्स, जिला क्षय रोग विभाग और वैद्य यज्ञदत्त आयुर्वेदिक महाविद्यालय आदि का इसमें विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed