{"_id":"600c65958ebc3e31e17594c9","slug":"bulandshar-news-bulandshahr-news-gbd2124799158","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के गले में फंदा डाल की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता के गले में फंदा डाल की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता की दहेज के लिए गले में फंदा डालकर हत्या की कोशिश की गई। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड निवासी संगीता ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह गत वर्ष पुलिस लाइन रोड निवासी युवक हरवीर के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में नकदी व अन्य सामान की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। मायके पक्ष के भी कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगों पर डटे हुए थे। आरोप है कि बीते दिनों पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं पति ने गले में फंदा डालकर उसकी हत्या की कोशिश की। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर पति हरवीर, मुन्ना, धर्मवती, हेमलता और भूपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।