फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

फर्जी दस्तावेज से कराया महिला के प्लाट का बैनामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshar news
फर्जी दस्तावेज से कराया महिला के प्लॉट का बैनामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के प्लॉट का आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करा लिया। पीड़िता ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है। नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय लोधान निवासी निधि शर्मा ने बताया कि उसके पति विक्रांत शर्मा का देहांत हो चुका है। नगर में ही उनका एक खाली प्लॉट है। जिस पर कुछ लोगों की नजर थीं। आरोप है कि बीते दिनों नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद विहार निवासी नरेंद्र, प्रशांत और केशव दत्त शर्मा ने पीड़िता के प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए और बाद में उसका फर्जी तरीके से बैनामा कराकर अपने नाम कर लिया। जिसकी जानकारी पीड़िता को बाद में हुई। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और भविष्य में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी थी।
विज्ञापन

नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed