फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

कोरोना वैक्सीन: 13 केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
bulandshar news
कोरोना वैक्सीन : 13 केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से स्वास्थ्य कर्मियों को बचाने के लिए शुक्रवार को दूसरे राउंड का टीकाकरण होगा। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को 13 केंद्रों पर बने 16 बूथों पर वैक्सीन कड़ी सुरक्षा के बीच भेजी गई। शुक्रवार को सभी केंद्रों पर एईएफआई के 30 और 32 नोडल अफसर की निगरानी में तीन हजार स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इस दौरान मेसेज मिलने वाले कर्मियों को पुलिस जांच-पड़ताल के बाद ही कक्ष में प्रवेश का मौका मिलेगा।
शुक्रवार को सभी बूथों पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा, जिसके लिए कोविन पोर्टल से संबंधित को स्थान और समय भेजकर अवगत कराया जा चुका है। नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि वैक्सीन लगने के बाद संबंधित को 30 मिनट प्रतीक्षालय कक्ष में रुकना होगा। सभी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे के बीच होगी और सुरक्षाकर्मी आने-जाने वालों का नाम-पता रजिस्टर में अंकित करेंगे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा टीकाकरण
जिले के 13 स्थानों पर 16 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें जिला अस्पताल, लक्ष्मी लाइफ लाइन, राणा अस्पताल, वीआईआईटी कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिबाई, दानपुर, मुनी, अनूपशहर, स्याना, ऊंचागांव और लखावटी शामिल हैं, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कसेरकलां को भी केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा कैलाश अस्पताल खुर्जा, पीपीसी खुर्जा, वैद्य यज्ञदत्त आयुर्वेदिक महाविद्यालय खुर्जा और संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद आदि को टीकाकरण प्रक्रिया के लिए चुना गया है। अफसरों के अनुसार निजी केंद्रों पर वैक्सीनेशन के लिए विभाग की टीम ही तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट =
सभी बूथ पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है। टीकाकरण के लिए 16 केंद्र पर 30 बूथ बनाए गए हैं। कोरोना योद्धाओं की पूरी टीम में भारी उत्साह है, जिस कर्मी को मेसेज प्राप्त हो वह टीका अवश्य लगवाएं।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed