फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

फिर एक घर में घुसा जंगली जानवर, ग्रामीण तेंदुआ होने का कर रहे दावा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshar news
फिर एक घर में घुसा जंगली जानवर, ग्रामीण तेंदुआ होने का कर रहे दावा
विज्ञापन

अरनिया। क्षेत्र के गांव खुटेना में गत दिवस जंगली जानवर के हमले से घायल हुई महिला के बाद गत रात्रि एक बार फिर जंगली जानवर एक घर में घुस गया। शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया। अब ग्रामीण तेंदुआ के होने का दावा कर रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों के साथ जंगल में तलाश की। अफसरों के अनुसार तलाश जारी है और अभी तक तेंदुआ की पुष्टि नहीं हो सकी है।

मंगलवार को गांव खुटेना में जंगली जानवर ने हमला करके महिला को घायल कर दिया था। जिसे ग्रामीण तेंदुआ मान रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुआ न होने की पुष्टि की थी। लेकिन गत रात्रि बुधवार को जंगली जानवर एक बार फिर गांव के एक घर में घुस गया और शोर मचाने पर जंगल की ओर भाग गया। इसके चलते ग्रामीण दहशत में आ गए और पूरी रात सो नहीं सके। बताया गया कि बृहस्पतिवार दिन के समय भी जंगल में तेंदुआ दिखाई देने का दावा ग्रामीणों ने किया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग अधिकारियों को दी। साथ ही लाठी-डंडे लेकर जंगल में तेंदुआ की तलाश करने पहुंच गए। दिनभर जंगल में घूमते रहे। लेकिन कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जंगल में जो जंगली जानवर देखा है वह तेंदुआ ही है। रातभर उसकी दहशत बनी रहती है। किसान खेतों पर जाने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में तेंदुआ के पंजे के निशान भी मिले हैं। उधर, वन विभाग की टीम भी बृहस्पतिवार को गांव में पहुंची और ग्रामीणों के साथ जंगल में छानबीन की। लेकिन कहीं भी तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। अरनियां वन रेंजर उमेश चंद्र पाठक का कहना है कि टीम ने जंगल में काफी खोजबीन की है। कहीं भी तेंदुआ या उसके पंजे के निशान नहीं मिले हैं। ग्रामीण बिल्कुल भी न डरें। फिर भी वन विभाग की टीम जंगल में तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed