फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

टीकाकरण के बाद बोले स्वास्थ्य कर्मी, वैक्सीन कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshar news
टीकाकरण के बाद बोले स्वास्थ्य कर्मी, वैक्सीन कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा/डिबाई/बीबीनगर। महीनों महामारी का दंश झेलने के बाद शनिवार को देश के साथ ही जनपद में प्रथम चरण में चार केंद्रों पर 266 चिकित्साकर्मियों को कोरोना के टीके की पहले डोज का टीका लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद डीएम और सीएमओ की मौजूदगी में जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन 400 में से 266 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं, बीबीनगर में चिकित्सा अधीक्षक समेत सात स्वास्थ्यकर्मियों को कुछ दिक्कत महसूस हुई। हालांकि थोड़ी देर बाद उनकी हालत सामान्य हो गई।
जिला अस्पताल, खुर्जा स्थित वैद्य यज्ञदत्त आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और डिबाई-बीबीनगर स्थित सीएचसी पर केंद्र सरकार के निर्देश पर वैक्सीन की प्रक्रिया शुरू की गई। जिला अस्पताल में डीएम रविंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने के बाद वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया शुरू की। जिला अस्पताल में सर्वप्रथम एनएमए अजय शर्मा, खुर्जा में विपिन विहारी केसरी, डिबाई में सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत गिरि और बीबीनगर में महेश कुमार ने टीका लगवाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आईडी और मेसेज चेक करने के बाद संबंधित को वैक्सीनेशन कक्ष में प्रवेश दिया। जहां तापमान चेक करने के बाद और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद संबंधित को वैक्सीन लगाई गई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर वैक्सीन कड़ी सुरक्षा के बीच लगाई गई। चार केंद्रों पर 400 के सापेक्ष 266 कर्मियों को पहली डोज लगाई गई। जिन कर्मियों को पहली डोज लग चुकी है अब संबंधित को 15 फरवरी के दूसरे सेशन में दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराज, यूनीसेफ एवं डब्ल्यूएचओ के अधिकारी मौजूद रहे। डिबाई में एसीएमओ डॉ. वीके श्रीवास्तव, एसडीएम मोनिका सिंह, अधीक्षक डॉ. सीपी गौतम, दानपुर सीएचसी के डॉ. हरेंद्र कुमार, पीएचसी कसरेकलां डॉ. दीपक कुमार, यूनीसेफ से मोहम्मद मुनीस, डब्ल्यूएचओ से प्रदीप कुमार, कोतवाली निरीक्षक दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे। बीबीनगर केंद्र पर एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव, सीएचसी प्रभारी डॉ. सुशील जैन आदि मौजूद रहे। खुर्जा में सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर और अन्य स्वास्थ्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
इन स्थानों पर लगाई गई वैक्सीन
जिला अस्पताल समेत सभी चार केंद्रों पर दो-दो सत्र में वैक्सीनेशन किया गया। जिसमें सर्वाधिक बीबीनगर में 80, डिबाई में 78 और जिला अस्पताल व खुर्जा में 54-54 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान सभी केंद्रों पर एक-एक एंबुलेंस खड़ी रही। वहीं, टीका लगवाने के बाद 30 मिनट तक सभी को आराम कक्ष में रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन लोगों को हुई दिक्कत
बीबीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 लोगों में 80 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज लगाई गई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके जैन, स्टाफ नर्स रेखा त्यागी, एएनएम ज्ञानबाला और गीता, सीमा, निशा व अनुपम आशा कार्यकर्ता को कुछ दिक्कत हुई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार सभी का बीपी अचानक डाउन हो गया, शरीर ठंडा महसूस होने और गला बैठने आदि की शिकायत पर उपचार शुरू कर दिया गया। जिसमें एक का बीबीनगर और छह का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल सभी लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
----------
टीका लगाने के बाद औरों का बढ़ाया हौसला
फोटो समाचार
बुलंदशहर। कोरोना टीकाकरण के दौरान जिले में बने चारों केंद्रों पर सर्वप्रथम वैक्सीन लगवाने को लेकर स्वास्थ्यकर्मी सुबह से ही बूथ पर पहुंच गए। शुभारंभ के दिन चुने योद्धाओं का कहना है कि कोरोना का टीका लगवाने के साथ गर्व की अनुभूति हो रही है। सबसे पहले उन्हें चुना गया, यह अविस्मरणीय रहेगा। कहा कि कोरोना ड्यूटी के दौरान सभी सही सोचते थे कि इसकी वैक्सीन कब आएगी, अब आ गई तो इसे लगवाने के बाद अन्य लोगों का हौसला बढ़ाएंगे। जिससे सभी लोग वैक्सीन लगवाएं।
---------
बोले स्वास्थ्य कर्मी
वैक्सीन आने से दोहरी खुशी महसूस होने से अधिक खुशी पहली डोज लगवाने के बाद हुई। अब मरीजों का उपचार दोगुने उत्साह के साथ करेंगे। क्योंकि कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा कवच अब मिल गया है।
अजय शर्मा, एनएमए, जिला अस्पताल
----------
कोरोना वैक्सीन लगवाने का बेसब्री से इंतजार था। यह गौरव का क्षण रहा जो जीवन भर याद रहेगा। अब वैक्सीन लगवाने के बाद अन्य लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करेंगे।
डॉ. हेमंत गिरि, सीएचसी अधीक्षक डिबाई
--------
संक्रमण के दौरान सावधानी के बीच रहकर कार्य किया। अब वैक्सीन लगने से सुरक्षा कवच मिल गया है। इसके बाद भी सावधानी पहले की तरह बरतेंगे।
महेश कुमार, स्वास्थ्य कर्मी, बीबीनगर
----------
कोरोना से बचाव का कवच है वैक्सीन। हर कोई चाहता है कि पहले उसे लगे। मुझे पहला मौका मिला, यह गौरव की बात है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। जिसका नंबर आए सभी इसे लगवाएं।

डा. विपिन बिहारी केसरी, खुर्जा
---------
सभी केंद्रों पर वैक्सीनेशन का प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद शुभारंभ किया गया। चारों केंद्रों पर नोडल अधिकारी और कड़ी सुरक्षा के बीच 266 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई है।
डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed