फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

तीन दिन के प्रवास पर शिकारपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshar news
तीन दिन के प्रवास पर शिकारपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत
विज्ञापन

शिकारपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत शनिवार दोपहर गांव खंडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। प्रवास के दौरान वह संघ की प्रांतीय और क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। इस दौरान सड़क मार्ग के अलावा स्कूल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत शनिवार दोपहर 12.10 बजे रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर पहुंचे। उनके पहुंचने से पूर्व ही एसपी देहात हरेंद्र कुमार, एसडीएम वेदप्रिय आर्य, सीओ गोपाल सिंह, तहसीलदार नीरज द्विवेदी पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ी स्टाफ के साथ मुस्तैद नजर आई। स्कूल भवन में संघ के स्वयंयेवकों, स्कूल प्रबंधन समिति से जुड़े लोगों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी थी। स्कूल में प्रवेश के लिए मेटल डिटेक्टर और तलाशी के बाद अंदर जाने दिया गया। मीडिया को स्कूल में प्रवेश, उनसेमिलने या फोटोग्राफी करने पर मनाही की गई थी। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी स्कूल के गेट के बाहर लगे तंबू में बैठे नजर आए। भागवत स्कूल में तीन दिन तक रहेंगे। वह स्कूल में संघ की प्रांतीय व क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे। जिनमें संघ के भविष्य के कार्यक्रम, शाखा विस्तार योजना, शाखा विस्तारक योजना, शाखा दृढ़िकरण, शाखा वार्षिकोत्सव आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। 18 जनवरी को संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह वृंदावन मथुरा के लिए रवाना होंगे। विभिन्न बैठकों में प्रांतीय कार्यकारिणी के संघ चालक प्रेमचंद, कार्यवाह फूल सिंह, सहप्रांत कार्यवाह शिवकुमार व सेवादास, प्रान्त प्रचारक धनीराम, प्रान्त शारीरिक शिक्षा प्रमुख राजेश, क्षेत्रीय संघ चालक सूर्यप्रकाश टोंक, क्षेत्र प्रचारक आलोक, क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य डा.दर्शन लाल व मनीरम, क्षेत्र सेवा प्रमुख गंगाराम आदि संघ के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed