फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

पराली जलाने वाले छह किसान किए चिन्हित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshar news
पराली जलाने वाले छह और किसान चिन्हित
विज्ञापन

- कृषि विभाग की ओर से संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाने की तैयारी
- दिल्ली से मिली सूचना के बाद चार किसानों पर लगाया जा चुका है जुर्माना
माई सिटी रिपोर्टर
बुलंदशहर। पराली जलाने वाले किसानों पर कृषि विभाग के अधिकारियों की पैनी नजर है। अब तक अफसरों ने पराली जलाने वाले छह किसानों को चिन्हित करते हुए उन पर जुर्माना लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही दिल्ली से मिली सूचना के बाद चार किसानों पर जुर्माना लगाया जा चुका है।
एनजीटी के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से धान की पराली जलाने पर रोक लगाई हुई। आदेश यह भी है कि यदि कोई किसान धान की पराली को आग लगाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। इस कार्य की जिम्मेदारी कृषि विभाग को सौंपी गई है। पिछले दिनों इससे संबंधित आदेश मिलने पर विभागीय अफसरों ने धान की पराली जलाने वाले किसानों पर पैनी नजर रखना शुरू कर दिया था। साथ ही किसानों से आह्वान किया था कि वह पराली को आग न लगाकर उसका प्रयोग खेत में खाद के रूप में करें। पराली को आग लगाने से खेत की उर्वरा शक्ति कम होती है। साथ ही भूमि के मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं। शासन के आदेश के तहत किसानों को पराली में आग लगाने पर जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दे दी थी। बावजूद इसके किसान पराली जला रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
धान की पराली जलाने पर जुर्माने का प्रावधान है। विभाग की ओर से जिन छह किसानों को चिन्हित किया गया है, उन पर जुर्माना लगाने की तैयारी अंतिम चरण में है। - आरपी चौधरी, उप कृषि निदेशक, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed