फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

भईया दूज का शुभ मुहुर्त होगा सुबह 07.52 से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
bulandshar news
भाई दूज का शुभ मुहूर्त सुबह 07.52 से शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। भैया दूज मंगलवार को है। आज के दिन बहन भाई को तिलक कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करेंगी। इसके लिए बहनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वह अपने भाई के घर सुबह से ही पहुंचना शुरू हो जाएंगी। कुछ भाई भी अपनी बहन के घर जाएंगे। भईया दूज का शुभ मुहुर्त सुबह 07.52 बजे से होगा। दोपहर 01.24 से 02.44 बजे तक काल की चौगड़िया पड़ रही है। इसलिए इस बीच भाई को टीका नहीं होगा।

भैया दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाला हिंदू धर्म का पर्व है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। भईया दूज के दिन बहन रोली और अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके भविष्य के लिए आशीर्वाद देती है। भाई बहन को कुछ उपहार और दक्षिणा भी देते हैं। यह पर्व भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है। बहनें अपने भाईयों की खुशहाली की कामना करती हैं। इस पर्व के पीछे एक किवदंति है कि यम देवता ने अपनी बहन यमी यानि यमुना को इसी दिन दर्शन दिए थे। जो बहुत से उससे मिलने के लिए तरस रही थी। यमी अपने घर भाई को देखकर काफी खुश हुई। यम ने खुश होकर अपनी बहन को वरदान दिया कि इस दिन यदि भाई-बहन एक साथ यमुना नदी में स्नान करेंगे तो उनकी मुक्ति होगी। इस दिन भाई-बहन द्वारा यमुना नदी में स्नान करने का बड़ा महत्व माना जाता है। आचार्य करुणानिधि भारद्वाज ने बताया कि भईया दूज सुबह 07.52 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही दोपहर 01.24 से 02.44 बजे तक काल की चौगड़िया पड़ रही है। इसलिए इस बीच भाई को टीका नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed