फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

25 हजार का इनामी अनुज उर्फ गुड्डू मुठभेड़ में घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
bulandshar news
25 हजार का इनामी अनुज उर्फ गुड्डू मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस और बदमाशों की शनिवार देर रात जैनपुर तिराहे पर मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, आरोपी का एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।

देहात कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह जैनपुर तिराहे पर पहुंच गए, जहां पहले से ही उपनिरीक्षक धीरज राठी टीम के साथ चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इस दौरान सूचना मिली कि दो बदमाश गुलावठी की ओर से एक बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर की तरफ आने वाले हैं। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और उनके पास अवैध असलाह भी हैं। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही जैनपुर तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक को रुकने का इशारा किया। लेकिन, आरोपी मौके से बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगे। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि, उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त अनुज उर्फ गुड्डू पुत्र राकेश निवासी गांव नेकपुर थाना जहांगीरपुर के रूप में हुई। आरोपी पर अपने पिता की हत्या समेत लूट, डकैती आदि के करीब 33 मामले विभिन्न जनपदों के थानों में दर्ज हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed