फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

गड्ढों से भरे नगर के मार्ग, राहगीर परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bulandshar news
गड्ढों से भरे नगर के मार्ग, राहगीर परेशान
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेश सरकार जहां गड्ढा मुक्त करने पर जोर दे रही है। वहीं, नगर की सभी सड़के गड्ढों से भरी पड़ी हैं। जिन पर प्रतिदिन वाहन चालक जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। गड्ढों से बचाने के प्रयास में आए दिन वाहनों की एक-दूसरे से भिड़ंत भी हो रही है। उधर श्रावण माह में कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। ऐसे में अगर इन मार्गों से कांवड़िए गुजरेंगे तो उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़े गया।
नगर में गत एक वर्ष पूर्व से जहां सीवर लाइन के चलते सड़कों की खुदाई की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर अन्य सड़कें काफी समय से टूटी पड़ी है। जिनपद पर वाहन से क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, हल्की बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं लग पाता है। ऐसे में गड्ढों के बीच सड़क से गुजरने वाले ई-रिक्शा से हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। साथ ही आए दिन गड्ढों से वाहन को बचाने के प्रयास में वाहन को एक-दूसरे वाहनों से भिड़ंत भी हो रही है। जिसके चलते आए-दिन लोगों को नोंकझोंक का भी सामना करना पड़ रहा है। शहर के इन मार्गों से होकर कुछ दिनों में कांवड़ियों का जत्था गुजरेगा। ऐसे में कांवड़ियों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। अगर बारिश हुई तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर यहां है गड्ढे
नगर की कोई भी सड़क ऐसी नहीं है, जहां कोई गड्ढा न हो। नगर का स्याना बस अड्डा, काली नदी रोड़, धमैड़ा अड्डा, बूरा बाजार, डिप्टी गंज चौराहा, अंसारी रोड, मोतीबाग, चौक बाजार, रोडवेज अड्डा, डीएवी तिराहा, राजेबाबू रोड, दिल्ली रोड, चांदपुर रोड, डीएम रोड, कालाआम चौराहा समेत अन्य मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। वहीं, सीवर लाइन की खुदाई के दौरान भी नगर के विभिन्न मार्ग समेत कालोनियों में गड्ढे हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। कार्य पूर्ण होने पर सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। कुछ सड़कें बीडीए और अन्य विभाग की है। जहां पालिका द्वारा निर्माण नहीं कराया जा सकता। - डॉ. पंकज सिंह, पालिका अधिशासी अधिकारी
नगर की सड़कों को जल्द ही गड्ढा मुक्त करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed