फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

करोड़ों खर्च के बाद भी नगर में साफ-सफाई व्यवस्था बेपटरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshar news
करोड़ों खर्च के बाद भी नगर में साफ-सफाई व्यवस्था बेपटरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर की साफ सफाई पर पालिका ने गत पांच माह में सात करोड़ 73 लाख रुपये खर्च किए है। जबकि, ठेके में शामिल नगर के 10 वार्डों की साफ-सफाई पर एक करोड़ 47 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। हालांकि आरोप है कि इसके बाद भी नगर में सफाई व्यवस्था बेपटरी है। पालिका के खर्च की सूची दो सभासदों ने चेयरमैन समेत जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को भेजी है।

पालिका के सभासद सुनील शर्मा उर्फ टीटू और ऋषिपाल सिंह ने बताया कि नगर में काफी समय से साफ-सफाई न होने से लोगों की गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। नगर की विभिन्न कालोनियों में सीवर लाइन डालने के नाम पर खुदाई का कार्य चल रहा है। जिसके चलते सभी नाले-नालियां बंद पड़े हैं। इसके बाद भी पालिका द्वारा प्रति माह नगर की साफ-सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। फरवरी से जून तक पालिका द्वारा 7,73,44,069 रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब के समय पालिका के इससे भी कम खर्च पर नगर साफ-सुथरा रहता था। वर्तमान में खर्च तो बढ़ा लेकिन साफ-सफाई न होने से हर नागरिक परेशान है। उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा गत पांच माह में साफ-सफाई पर किए गए खर्च की रिपोर्ट पालिका चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी, एडीएम प्रशासन, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को भेजी है। साथ ही पालिका के खर्च को कम करने के लिए चार बिंदुओं पर ध्यान देने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed