फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

हाइवे से जुड़ेगा ऊंचागांव ब्लाक, 38 करोड़ का टेंडर जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
bulandshar news
हाइवे से जुड़ेगा ऊंचागांव ब्लाक, 38 करोड़ का टेंडर जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर । पीडब्ल्यूडी ने ऊंचागांव ब्लॉक को हाइवे से जोड़ने की तैयारी करते हुए करीब 38 करोड़ में नरसैना नहर की 20 किमी लंबी सड़क के जीर्णोद्धार का टेंडर जारी किया है। वन विभाग से एनओसी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य को समाप्त करने के लिए संबंधित ठेकेदार को एक साल का समय दिया गया है। इससे जनता को बहुत फायदा मिलने वाला है।
सीएम योगी की योजना ब्लॉक को तहसील और तहसील को शहरों से जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण किया जाए। इसका अब असर दिखने लगा है। लोक निर्माण विभाग नरसैना नहर केे पास करीब बीस किमी जर्जर मार्ग को सात मीटर चौड़ा करके उसे हाईवे से जोड़ने का काम शुरू करने वाला है। एक्सईएन ब्रिजेश कुमार दीपक ने बताया कि टेंडर 3780 लाख रुपये का है। इसमें सिंचाई विभाग से एनओसी लेकर पीडब्ल्यूडी काम करा रहा है। बताया कि 20 किमी सड़क चौड़ी होने से नगरों में आने वाले वाहनों को रोका जा सकता है। पहले जो मेरठ से गढ़ होते हुए बुलंदशहर आते थे उन्हें अब जहांगीराबाद नहीं आना होगा। इस रास्ते को भविष्य में अनूपशहर हाईवे से जोड़ दिया जाएगा। अभी तक यह स्याना गढ़ वाले से अटैच है, सड़क बनने के बाद सीधे हाईवे से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट =
जाम की समस्या से मिलेगी निजात
बुलंदशहर। पीडब्ल्यूडी केे अधिकारियों का कहना है कि गढ़ से आने वालों को अब औरंगाबाद जहांगीराबाद आने की कोई जरूरत नहीं होगी। सीधे ही बाहर से होते हुए बुलंदशहर आया जा सकता है। वाहन इसके बाद अंदर लाने की जरूरत नहीं होगी। अभी यह तहसील से लिंक रोड आम रास्ता है। सड़क के बनने के बाद नगरों में जाम व भीड़भाड़ की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर निकाला जा चुका है अब बस वन विभाग से एनओसी मिल जाए उसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा। टेंडर में एक साल में कार्य पूरा करने का क्लॉज डाला गया है।
= ब्रिजेश कुमार दीपक, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed