फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr tops state in making 443 villages models

Bulandshahar News: 443 गांवों को मॉडल बनाने पर बुलंदशहर प्रदेश में अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सबसे अधिक गांवों को माॅडल बनाने में जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। शासन की ओर से अक्तूबर माह की रैंकिंग में बुलंदशहर पहले स्थान पर है। इस सूची में वाराणसी दूसरे, अलीगढ़ तीसरे और मेरठ जनपद चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पंचायती राज विभाग की ओर से गांवों को मॉडल बनाने के लिए काम तेजी से चल रहा है। जिले में 946 ग्राम पंचायतों को माॅडल बनाने का लक्ष्य है, जिसमें अभी तक 443 गांव मॉडल बन चुके हैं। बताया गया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य सभी ग्राम पंचायतों में चल रहा है। इसके साथ ही लिक्विड मैनेजमेंट प्लांट तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य भी जारी है। इसके अलावा अन्य कार्य भी ग्राम पंचायतों में किए जा रहे हैं। मॉडल गांवों में सूखे व गीले कूड़े का निस्तारण प्लांट, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और गंदे पानी का निस्तारण समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। यह कार्य 443 ग्राम पंचायतों पर पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब शासन की ओर से अक्तूबर माह की जारी की गई रैंकिंग में बुलंदशहर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी गदगद हैं। डीपीआरओ का दावा है कि जिले के सभी गांवों को प्रदेश में सबसे पहले मॉडल बनाने का प्रयास है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा ग्राम प्रधानों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले की सभी ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने का काम जारी है। प्रयास किया जा रहा है कि सभी 946 ग्राम पंचायतों को प्रदेश में सबसे पहले मॉडल बना दिया जाए। 443 गांव मॉडल बन गए हैं, जिसके आधार पर शासन से जारी की गई रैंकिंग में बुलंदशहर को पहला स्थान मिला है। - डाॅ. प्रीतम सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed