फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी को जान से मारने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी को जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के बड़ा बाजार में घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यापारी की पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

सौरव ने बताया कि बड़ा बाजार में उसकी किराने की दुकान है। दुकान के ऊपर के ही उनका आवास है। बुधवार की सुबह उसके माता, पिता, दोनों बच्चे वृंदावन गए थे। घर पर वह और उसकी पत्नी सारिका थे। सुबह करीब आठ बजे वह पूजा करने के लिए मंदिर गया था। उसकी पत्नी सो रही थी। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक उनके घर में घुस गया। उसकी पत्नी के साथ छीना छपटी करने लगा। नकाबपोश ने उसकी पत्नी सारिका का तकिये से मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की। विरोध करने, शोर मचाने पर वह पत्नी को धक्का देते हुए फरार हो गया। जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल राजपाल सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, दिनदहाड़े सरे बाजार युवक के घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने को लेकर लोगों में दहशत है। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त के लिए पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरों समेत, बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed