फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नेपाल बार्डर से अगवा छात्रा को सिकंदराबाद लेकर पहुंची पुलिस, आरोपी भी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
आरोपी गिरफ्तार, छात्रा को लेेकर सिकंदराबाद पहुंची पुलिस
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बृहस्पतिवार रात में पुलिस अगवा छात्रा, आरोपी को नेपाल बार्डर से लेकर सिकंदराबाद पहुंच गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वही छात्रा के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस छात्रा के मजिस्ट्रेट बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

नगर के खुर्जा गेट पुलिस चौकी निवासी हासिम ने क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा को 13 जुलाई को बाजार से अगवा कर लिया था। छात्रा बीए में प्रवेश के लिए सिकंदराबाद इंटरनेट कैफे पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आई थी। छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों, हिंदू संगठनों ने कोतवाली का घेराव करते हुए हंगामा किया था। हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस छात्रा की बरामदगी को लेकर काफी दबाव में थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को आरोपी हासिम छात्रा को लेकर बार्डर क्रॉस कर नेपाल जाने के प्रयास में लगा हुआ था। चेकिंग के दौरान संदेह होने पर बार्डर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बार्डर पुलिस की सूचना पर वह जनपद सिद्धार्थनगर नेपाल बार्डर पर पहुंचे और हिरासत में लिए आरोपी, छात्रा को साथ लेकर बृहस्पतिवार की रात में सिकंदराबाद लौट आए। बताया कि आरोपी हासिम से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को छात्रा के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए जाएंगे। सीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हासिम पुलिस की हिरासत में है। छात्रा के मजिस्ट्रेट बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed