फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अस्पताल स्टॉफ के साथ की मारपीट, नर्सों से अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अस्पताल स्टॉफ के साथ की मारपीट, नर्सों से अभद्रता
विज्ञापन

ककोड़। अस्पताल में पत्नी को उपचार के लिए पहुंचे युवक ने अस्पताल स्टॉफ के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर फोन कर अपने गांव के लोगों के बुला लिया। सभी लोगों ने स्टॉफ के साथ मारपीट करते हुए नर्सों के साथ अभद्रता की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। पुलिस ने अस्पताल संचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव झाझर निवासी नितिश राना ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि झाझर में ककोड़ झाझर मार्ग पर उनका राना हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल है। मंगलवार को ग्राम भोयरा रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी रोबिन अपनी पत्नी नेहा को उपचार के लिए अस्पताल लाया था। नेहा का अस्पताल में पहले से उपचार चल रहा था। इंजेक्शन लगाते समय दर्द को लेकर रोबिन, प्रदीप ने अस्पताल के स्टॉफ के साथ मारपीट कर दी। रोबिन ने फोन कर गांव से लोगों को बुला लिया। सभी लोग हाथों में हथियार लेकर अस्पताल में घुस गए। उन्होंने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। रोबिन, प्रदीप, कपिल, आधा दर्जन लोगों ने स्टॉफ सोनम, आरती, उमेश, वसीम के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। नर्सो के साथ अभद्रता भी की गई। आरोपियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर आरोपी भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। फरार होने के दौरान अपनी रायफल भी अस्पताल में छोड़ गए। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि अस्पताल संचालक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed