{"_id":"625eef8b2f4c4d37c057f4ed","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2371457120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी की मौत
विज्ञापन
बस की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी की मौत
सिकंदराबाद। चोला क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बडौदा निवासी सेवानिवृत्त फौजी गजेंद्र (60) की सिकंदराबाद-जेवर मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मौके पर पहुंच परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सेवानिवृत्त फौजी थे। गांव में रहकर वह परिवार के लोगों को साथ खेती कर रहे थे। बताया कि मंगलवार को वह सिकंदराबाद अनाज मंडी में गेहूं बेचने के लिए आए थे। गेहूं बेचने के बाद दोपहर के समय वह स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। सिकंदराबाद जेवर मार्ग पर चामड़ मंदिर के पास ककोड़ की ओर से आ रही निजी बस ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि मृतक के दो बेटी, दो बेटे है। सभी शादीशुदा है। चौकी प्रभारी इमाम जैदी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया गया कि मृतक गजेंद्र आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद एनटीपीसी में सुरक्षा कर्मी के रूप में नौकरी करने लगे थे। परिजनों ने बताया चार माह पहले ही एनटीपीसी से सेवानिवृत्त हुए थे।