{"_id":"62570a0a5953b53da4302996","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd236848782","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
सिकंदराबाद। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर पति, चचिया सास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम चांदपुर थाना रबूपुरा गे्रटर नोएडा निवासी रिंकू भाटी पुत्र विजय सिंह ने बताया कि अपनी चचेरी बहन छाया पुत्री विनोद की शादी 18 जुलाई 2021 में थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर बकसुआ निवासी कौशेंद्र के साथ की थी। शादी में उन्होंने चार लाख रुपये खर्च किए थे। मगर पति,चचिया सास संतोष दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में एक लाख रूपये नगद, बाइक की मांग को लेकर छाया को प्रताड़ित करते थे। दो अप्रैल को छाया ने अपनी मां जिया को फोन कर बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति कौशेंद्र, चचिया सास संतोष फिर से उसके साथ मारपीट कर रहे है। बताया कि उनके द्वारा समझाने पर भी पति,चचिया सास नहीं माने और अतिरिक्त दहेज की मांग को पूरा करने पर अड़े रहे। मंगलवार की शाम उन्हें सूचना मिली की छाया की हत्या कर दी गई। छाया का शव घर के आंगन में रखा हुआ था और उसके गले पर निशान थे। दहेज की मांग को लेकर पति, चचिया सास ने ही छाया की फांसी लगाकर हत्या की। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पति, चचिया सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।