{"_id":"622a382714b83f42d66fa492","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2352225181","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर रंजिशन फायरिंग, छह के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र पर रंजिशन फायरिंग, छह के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र पर रंजिशन फायरिंग, छह के खिलाफ दी तहरीर
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पत्थरवाड़ा निवासी छात्र व उसके परिवार पर कुछ युवकों ने रंजिशन फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुन पहुंचे मोहल्ले के लोगों को देख आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तीन नामजद समेत छह हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला पत्थरवाड़ा निवासी रोबिन पुत्र दिनेश ने बताया कि वह नगर के एक कॉलेज में बीकॉम फाइनल का छात्र हैं। एक सप्ताह पूर्व दूसरे कॉलेज में पढ़ने वाले कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी छात्रों ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर अभद्रता की थी। विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में दूसरे पक्ष के छात्र को चोट आने के कारण वह घायल हो गया था। इसी बात को लेकर वह उससे रंजिश रखने लगे थे। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह अपने साथियों के साथ टुक्कीमल की बगीचे में वॉलीबॉल खेल रहा था। इसी दौरान उससे रंजिश रखने वाला छात्र दो अन्य समेत तीन अज्ञात के साथ वहां पहुंचा, जिन्हें देखकर वह भागकर अपने घर में घुस गया। बाहर खड़े उसके पिता, चाचा के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से घर के अंदर उस पर व बाहर खड़े उसके परिवार के लोगों को फायरिंग की। उक्त लोगों ने उनके ऊपर चार राउंड फायरिंग की। हमले में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विवाद पुरानी रंजिश को लेकर है। पीड़ित द्वारा लगाए गए मारपीट, फायरिंग के आरोप की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।