फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

घायल महिला को सिकंदराबाद में फेंककर फरार हुए ससुराली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
घायल महिला को सिकंदराबाद में फेंककर फरार हुए ससुराली
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले महिला को घायल अवस्था में सिकंदराबाद में फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावरा निवासी दीशू पुत्री प्रेम सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर 2020 को उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नगद दिए जाने की मांग करने लगे। बताया कि उसके पिता किसान हैं। शादी में करीब पांच लाख खर्च करने के बाद वह ससुरालियों की मांग पूरी नहीं कर सके। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उसे आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

सात नंबर को ससुरालियों ने इसी बात को लेकर उसे पीटा। मारपीट में चोट आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में ही ससुराल वाले उसे कार से सिकंदराबाद में फेंककर फरार हो गए। किसी तरह वह अपने घर पहुुंची और परिवार के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। महिला ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed