फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का मिला शव
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गढमुक्तेश्वर गंगा स्नान के लिए गए गांव गेसूपुर निवासी युवक रोबिन मित्तल का शव शनिवार को ब्रजघाट से बरामद हो गया। नहाने के दौरान युवक गंग नहर में डूब गया था।

गांव गेसुपुर निवासी पूर्व प्रधान तरुण अग्रवाल ने बताया कि रोबिन मित्तल 28 वर्ष पुत्र योगेश मित्तल ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर गया था। दोपहर में रोबिन मित्तल और दो अन्य युवक नाव से बीच गंगा में कूदे। एक युवक तो किनारे आ गया। लेकिन रोबिन और दूसरे युवक का पता नहीं चला। पीएसी और एनडीआरएफ की टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी थी। शनिवार की दोपहर बाद रोबिन मित्तल का शव बृजघाट के पास से गोताखोरों ने बरामद कर लिया। लेकिन दूसरे युवक का अब तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed