{"_id":"614b72a58ebc3efacc74e553","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2264000183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने जताई थी हत्या की आशंका, प्रेमी संग मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने जताई थी हत्या की आशंका, प्रेमी संग मिली विवाहिता
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जिस पत्नी को अगवा कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहा था। वह तीन माह बाद प्रेमी के साथ मिली। विवाहिता ने स्वयं कोतवाली पहुंचकर प्रेमी के पक्ष के बयान देते हुए पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावरा निवासी व्यक्ति ने 13 जून को कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी पत्नी खुर्जा स्थित अपने मायके गई थी। ससुरालियों ने घर जाने के लिए उसे सिकंदराबाद जाने वाली बस में बैठा दिया था। मगर वह घर नहीं पहुंची और रास्ते से ही लापता हो गई। काफी तलाशने और रिश्तेदारियों में जानकारी करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि पति ने पत्नी को अगवा कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। मगर पुलिस ने मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण अपहरण में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। बताया कि जांच का दायरा बढ़ने और खुद पर पुलिस का शिकंजा कसता देख। मंगलवार को विवाहिता स्वयं ही कोतवाली पहुंच गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसे किसी ने अगवा नहीं किया। उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।
तीन माह से प्रेमी के साथ रह रही थी विवाहिता
विवाहिता ने बताया कि पिछले तीन माह से वह नगर की एसडीएम कॉलोनी में प्रेमी के साथ ही रह रही थी और अब भी वह पति के साथ नहीं अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। बताया कि मजिस्ट्रेट को दिए गए बयानों में भी विवाहिता ने पति पर उत्पीड़न पर आरोप लगाते हुए प्रेमी संग रहने की इच्छा जताई। विवाहिता के बयान के आधार पर वह प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
कोतवाली में मां को देख रोने लगे बच्चे
सिकंदराबाद। विवाहिता के कोतवाली पहुंचने की सूचना पर पति भी अपने चारों बच्चों के साथ कोतवाली पहुंच गया। तीन माह से लापता मां को देख बच्चे रोने लगे। मां के बगैर वह कैसा जीवन व्यतीत कर रहे है अपनी व्यथा सुनाई। रोते बिलखते बच्चे मां से उनके साथ घर चलने की जिद करने लगे। परिवार के लोगों के लाख समझाने के बाद भी विवाहिता ने पति के घर जाने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता के मजिस्ट्रेट बयान कराए। मजिस्ट्रेट को दिए बयानों में भी उसने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए साथ जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई और चारों बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई।