फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

ग्राहक बनकर रेत कारोबारी से लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
ग्राहक बनकर रेत कारोबारी से लूट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। रेत का कारोबार करने वाले व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने ग्राहक बनकर लूट लिया। आरोपी व्यापारी से नगदी, मोबाइल, अन्य कागजात लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव शहपानी निवासी अंकुर चौहान ने बताया कि वह रेत बेचने का काम करते हैं। नगर के सिरोधन रोड पर कन्हैयापुरम में उनका ऑफिस है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने रेत खरीदने की बात करने के लिए उसे नगर के एसडीएम रोड पर बुलाया। जब वह पहुंचा तो तीन बाइकों पर सवार 4 लोगक खड़े थे। उक्त सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका पर्स, मोबाइल, आईडी, लाइसेंस आदि लूट लिया। पर्स में 12 हजार रुपये थे। लूटपाट के बाद आरोपी बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। इसने बाद उसने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले की आरोपी फरार हो चुके थे। कोतवाल जयकरण सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामला आपसी रंजिश को लेकर मारपीट का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed