{"_id":"61269a2e8ebc3e79e465901c","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd224731259","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई कार, दो की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई कार, दो की मौत, 11 घायल
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। अमर उजाला
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से टकराई कार, दो की मौत, 11 घायल
सिकंदराबाद। बुधवार की तड़के सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में ओरियंटबेल फैक्टरी के सामने फ्लाईओवर पर ट्रक में पीछे से एक कार टकरा गई। हादसे में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, कार सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
ग्राम खजूरी थाना परौर जनपद शाहजहांपुर निवासी विपिन ने बताया कि वह पानीपत हरियाणा में सिलाई का काम करते हैं। रक्षाबंधन पर वह अपने गांव आए थे। बुधवार को वह ईको कार से वापस पानीपत लौट रहे थे। कार में उसके परिवार के अलावा कुल 13 लोग सवार थे, जिसमें महिला व बच्चे भी थे। कार को अजय निवासी खजूरी चला रहा था। बुधवार की तड़के करीब 4.30 बजे जैसे ही कार सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में आरियंटबेल फैक्टरी के सामने फ्लाईओवर पर पहुंची। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक की गति कम होने के कारण तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में मौके पर चीखपुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्राम खजूरी निवासी शिवम (22) पुत्र नंदकिशोर, ग्राम पीतम नंगला निवासी नमन (10) पुत्र महिपाल की मौत हो गई। हादसे में घायल 11 अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
घायलों के अस्पताल पहुंचने पर कम पड़ गए थे बेड
सिकंदराबाद। हादसे के बाद एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के सीएचसी पहुंचने पर अस्पताल की इमरजेंसी में बेड कम पड़ गए। बेड के उपलब्ध नहीं होने पर घायल जमीन पर ही लेट गए। अस्पताल कर्मियों ने वहीं पर उनका उपचार किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. चैतन्य अशोक ने बताया कि इमरजेंसी में छह बेड हैं। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर उन्हें दूसरे कमरों में भर्ती करने की व्यवस्था की गई। अस्पताल पहुंचने वाले सभी घायलों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ही घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
हादसे में ये लोग हुए घायल =
1. महिपाल (26) पुत्र कृष्णपाल, निवासी ग्राम पीतम नंगला
2. सतीश (19) पुत्र घनश्याम
3. कुंवरपाल (20) पुत्र सुरेशपाल
4. विद्यावती (24) पत्नी महिपाल
5. विपिन पुत्र पान सिंह
6. संदीप (20), निवासी ग्राम ठोडी नगला
7. सीतू (25) पत्नी सुबोध, निवासी ग्राम खजूरी निवासी
8. सानवी (5) पुत्री सुबोध
9.मिस्टी (2) पुत्री सुबोध
10. अजय पुत्र शिववीर
11. संगीता पत्नी सोनिलाल