{"_id":"610597a08ebc3eba0e2862b0","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd22330180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में डेयरी संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में डेयरी संचालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में डेयरी संचालक की मौत
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-91 पर बिलूरी पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेरो सवार डेयरी संचालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
ग्राम परतापुर थाना बीबीनगर निवासी साजिद अली पुत्र सुलेमान खां ने बताया कि उसका भाई माजिद अली (35वर्ष) खुर्जा में दूध डेयरी का काम करता था। दूध के अलावा दूध से बनने वाले उत्पाद जैसे पनीर आदि भी बनाता था। शुक्रवार रात वह बुलेरो कार से खुर्जा स्थित अपनी डेयरी से दूध व पनीर आदि लेकर दिल्ली जा रहा था। रात करीब 11.40 बजे जैसे ही वह सिकंदराबाद क्षेत्र में हाईवे-91 पर बिलूसरी चौकी के पास पहुंचा पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बुलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चार बेटी दो बेटे हैं। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।