{"_id":"60f086908ebc3ec2061da82c","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2223344197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ननद को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी से कराया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ननद को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी से कराया दुष्कर्म
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ननद का मुंह बंद कराने के लिए भाभी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी से दुष्कर्म कराया। दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई गई। किसी को उसके प्रेमी के बारे में बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर निवासी महिला ने बताया कि वह नोएडा में मजदूरी करती है। उसका पुत्र अपनी पत्नी के साथ 10 नवंबर 2020 से सिकंदराबाद के एक मोहल्ले में किराए पर रहने लगा। उसकी 15 वर्षीय पुत्री भी भाई और भाभी के साथ रहने लगी। बताया कि किराए पर रहने के दौरान पुत्रवधू के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हो गए। उसकी पुत्री ने अपनी भाभी को प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जानकारी होने पर पुत्रवधू ने उसी दिन उनकी नाबालिग पुत्री, पुत्र, अन्य बच्चों को प्रेमी के साथ मिलकर दूध में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे सभी बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में पुत्रवधू ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ प्रेमी से दुष्कर्म कराया। दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई। होश में आने पर पुत्रवधू ने उनकी पुत्री को दुष्कर्म का वीडियो दिखाते हुए कहा कि यदि उसके प्रेम संबंधों और अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। बताया कि बेटी की हालत खराब होने पर जब वह उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंची तो उन्हें जानकारी हुई उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। बेटी ने पूछने पर उसने उन्हें घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भाभी ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपने प्रेमी से उसके साथ कई बार दुष्कर्म कराया। सीओ सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।