फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

मासूम के ऊपर टूटकर गिरा विद्युत तार गंभीर रूप से झुलसा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मासूम के ऊपर टूटकर गिरा विद्युत तार, गंभीर रूप से झुलसा
विज्ञापन

चोला। विद्युत केबल टूटकर गिरने से एक मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित परिजनों ने पड़ोसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि पड़ोसी ने मैन लाइन पर चोरी से तार डाल रखे हैं। उन्हें कई बार कहने पर भी उन्होंने वह तार नहीं हटाए।

चौकी क्षेत्र के गांव कादलपुर निवासी विमल प्रकाश पुत्र नत्थी सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके पड़ोसी ने विद्युत लाइन पर चोरी से तार डाल रखे हैं। कई बार उन्होंने पत्नी ने उक्त तारों से बच्चों को खतरा होने की बात कहते हुए पड़ोसी से शिकायत की और तारों को हटाने की मांग की। मगर उन्होंने तार हटाने के बजाए उल्टा उनसे अभद्रता की। शनिवार की दोपहर उसका तीन वर्षीय बेटा राजा उनकी मां के घर से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा तो विद्युत लाइन पर डाला तार उसके ऊपर टूटकर गिर गया। वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उन्होंने राजा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है। बेटे के इलाज में काफी खर्च आ रहा है। उनका कहना है कि उसके बेटे की इस हालत के लिए पड़ोसी जिम्मेदार है। उसकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed