{"_id":"5dd051c38ebc3e54ba58215f","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd188474459","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप गाड़ी, दो मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप गाड़ी, दो मौत, चार घायल
विज्ञापन
पिकअप के पलटने से दो की मौत, चार घायल
चोला (बुलंदशहर)। पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से कार सवार दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि कार मे सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम दादाऊ थाना सहपाऊ जनपद हाथरस निवासी तारा, अनेक पुत्रगण चरण सिंह, सत्यवीर पुत्र रहीसपाल, रामविलास पुत्र रामबीर, खुर्जा देहात के गांव वाजिदपुर निवासी अपने रिश्तेदार वीर सिंह पुत्र खचेड़ू, मनवीर पुत्र प्रकाश के साथ शुक्रवार को सिकंदराबाद में बुग्गी खरीदने के लिए गए थे। बताया गया कि रात को वह बुग्गी को महेंद्रा पिकअप गाड़ी में रखकर वापस घर लौट रहे थे। सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग पर चोला चौकी के पास चालक को नींद की झपकी आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती कराने के करीब दो घंटे बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें रामविलास 23वर्ष, वीर सिंह 38वर्ष की मौत हो जाने की सूचना दी। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
---------