फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

परमिशन के बिना कलश यात्रा में बज रहे डीजे को प्रशासन ने कराया बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कलश यात्रा में बिना इजाजत बज रहे डीजे को प्रशासन ने कराया बंद
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर में बिना परमिशन के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान बज रहे डीजे को पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर बंद करा दिया। कलश यात्रा में मौजूद श्रद्धालुओं को पुलिस की सुरक्षा में मंदिर तक पहुंचाया गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। ज्ञात हो कि इस समय जिले में धारा 144 लगी है और इस दौरान किसी भी प्रकार के जुलूस पर प्रतिबंध है। अधिकारियों ने आयोजकों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
रविवार को सिरोधन रोड स्थित शिव विहार कालोनी में प्राचीन मंदिर में शिव परिवार और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था। दोपहर में सिरोधन रोड से श्रद्धालुओं ने प्राण प्रतिष्ठा होने वाली मूर्तियों को गाड़ी में रखकर प्राचीन शिव मंदिर को ले जा रहे थे। कलश यात्रा के दौरान डीजे भी बज रहा था। श्रद्धालु एक दूसरे को गुलाल भी लगा रहे थे। सूचना पर एसडीएम रविशंकर सिंह, एएसपी गोपाल चौधरी, कोतवाली सुनील कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ सिरोधन रोड पहुंचे। पुलिस-प्रशासन ने कलश यात्रा में बज रहे डीजे को बंद करा दिया। अचानक पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को देखकर श्रद्धालुओं में गहमा-गहमी हो गई। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं को प्राचीन शिव मंदिर तक पहुंचाया। जहां अफसरों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने विधिवत मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर दी। प्रसाद वितरण के बाद श्रद्धालु अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन

कोट =
जनपद में धारा 144 लगी हुई है। मूर्तियों को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए जुलूस के रूप में ले जाया जा रहा था। बिना अनुमति के डीजे बजाया जा रहा था। जिसे बंद कराया गया। लोगों की आस्था की दृष्टि से पूजा अर्चना के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत कराई गई। शांति व्यवस्था कायम है मामले में आयोजक के खिलाफ पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसडीएम रविशंकर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed