फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

महिला कांस्टेबल को चाय पर बुलाता था इंस्पेक्टर, लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
bulandshahr news
महिला कांस्टेबल को चाय पर बुलाता था इंस्पेक्टर, लाइन हाजिर
विज्ञापन

सिकंदराबाद । सोशल मीडिया पर मंगलवार की शाम महिला कांस्टेबल द्वारा इंस्पेक्टर ककोड़ पर अश्लील मैसेज भेजने, उत्पीड़न करने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने, दोस्ती के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाने का वीडियो वायरल होने के मामले में इंस्पेक्टर पर गाज गिर गई है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की विस्तृत जांच विशाखा समिति को सौंपी गई है।

महिला कांस्टेबल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के माध्यम से बताया था कि करीब तीन माह पूर्व उसे एंटी रोमियो टीम में शामिल किया गया था। टीम की दिन भर की गतिविधियों की फोटो उसे इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्र को भेजनी होती थी। व्हाट्सअप पर फोटो भेजने के दौरान इंस्पेक्टर ने उसका नंबर सेव कर लिया। उसके बाद वह उसे व्हाट्सअप नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने लगा और दोस्ती के लिए उस पर दबाव बनाने लगा। मैसेज के माध्यम से वह उससे रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछता था। बताया कि इंस्पेक्टर उसे अपने रूम पर चाय पर आमंत्रित करने के लिए दबाव बनाता था। कई बार इंस्पेक्टर ने उसे बहाने से अपने कमरे पर बुलाने का प्रयास किया। बताया कि बहाने से कई बार इंस्पेक्टर ने उसे अपनी निजी कार में भी बैठाना की कोशिश की। नंबर ब्लॉक करने पर इंस्पेक्टर उसे धमकी देता था और दबाव में लेकर नंबर को अनब्लॉक करता था। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने एसपी देहात हरेंद्र सिंह को मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। एसएसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के माध्यम से बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक ककोड़ दुर्गेश कुमार मिश्र के विरूद्ध एक वीडियो एवं वाट्सएप की चैट वायरल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से कराई गई जांच में लगाये गए आरोप प्रथम द्ष्ट्या सही प्रतीत होते हैं। आरोपों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर द्वारा निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। उक्त प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु जांच विशाखा समिति की सुपुर्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed