फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

करवाचौथ पर पत्नी कर रही थी इंतजार, मिली मौत की खबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मृतक नितिन का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDRABAD
करवाचौथ पर पत्नी कर रही थी इंतजार, मिली मौत की खबर
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पति का चेहरा छलनी में देखकर करवाचौथ का पहला व्रत तोड़ने के लिए पति का इंतजार कर रही पत्नी को उसकी मौत की खबर मिली। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी के होश उड़ गए। वही परिजनों में भी हादसे से कोहराम मच गया।

औद्योगिक क्षेत्र के गांव हृदयपुर निवासी नितिन (22) पुत्र अशोक कुमार के पिता का औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे पर होटल है। उसके पिता के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में लोडिंग वाहन भी चलते हैं। नितिन भी अपने पिता के साथ काम करता था। करीब आठ माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार को पत्नी ने नितिन की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का पहला व्रत रखा था। शाम करीब आठ बजे पत्नी नितिन का चेहरा छलनी में देखकर पति के हाथों करवा चौथ का व्रत तोड़ने का इंतजार कर रही थी। लोडिंग वाहन को लोड कराने के बाद नितिन पत्नी का व्रत खोलने के लिए बाइक से घर लौट रहा था। करीब 8.30 बजे हाईवे-91 पर चार नंबर पर सर्विस रोड पर सिकंदराबाद की ओर से जा रहे टेंपो चालक ने नितिन की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन, पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर से पत्नी अपनी सुधबुध खो बैठी। वही परिवार के लोगों में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन

निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed