{"_id":"5d680dbd8ebc3e014471fb99","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd1833371163","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटरी के नाम पर व्यापारियों से लाखों की ठगी करने के आरोपी पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाटरी के नाम पर व्यापारियों से लाखों की ठगी करने के आरोपी पर एफआईआर
विज्ञापन
लाटरी के नाम पर व्यापारियों से लाखों की ठगी
सिकंदराबाद । लाटरी के झांसे में लेकर व्यापारियों के साथ लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने व्यापारियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के व्यापारियों ने तहरीर देते हुए बताया था कि व्यापार को सुगमता के साथ चलाने के लिए उन्होंने राधा कुंज निवासी पवन गुप्ता पुत्र भगवत गुप्ता के पास लाटरी डाल रखी थी। जरूरत के अनुसार समय-समय पर व्यापारी लाटरी की राशि लेते रहते थे। वह पिछले दस वर्षों पवन को जानते थे। पिछले दस सालों से वह लाटरी डालने वालों का समय से भुगतान करता चला आ रहा था। जिसके चलते लोगों का उस पर विश्वास जम गया। बताया कि पिछले तीन माह से वह लाटरी के रुपये मांगने पर टरकाता चला आ रहा था। बार-बार तगादा करने पर उसने नौ अगस्त को भुगतान करने का आश्वासन दिया था। दस अगस्त की सुबह जब वह उसके घर पहुंचे तो उसके भाईयों ने बताया कि वह रात में ही परिवार के साथ कही चला गया। कई दिनों तक वह उसके घर जाकर जानकारी करते रहे। मगर उसके भाईयों ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। उल्टे उन्हें अपने भाई के अपहरण के आरोप में फंसवाने की धमकी दी। तहरीर देने वाले सात व्यापारियों ने बताया कि पवन उनके 50 लाख से अधिक रुपये लेकर फरार हुआ है। बताया कि उनके अलावा नगर के अन्य व्यापारियों से भी पवन गुप्ता ने लाटरी के नाम पर रुपये ले रखे हैं। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर पर पवन गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।