फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

मामूली कहासुनी में युवक को चाकू घोंपा, गांव में तनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मामूली कहासुनी में युवक को चाकू घोंपा, गांव में तनाव
विज्ञापन

जहांगीराबाद। मामूली कहासुनी में एक ही परिवार के छह लोगों ने गांव के दूसरे समुदाय के एक युवक को चाकू घोंप दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। प्रकरण में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस को शिकायत देकर गांव तौली निवासी तेजपाल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले आमिर से उसके पौत्र आकाश की कुछ समय पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम को आकाश जब जहांगीराबाद से वापस अपने घर लौटा तो उसके पीछे घर में घुसकर आमिर, बबलू, राजू, शोएब, गुड्डू और साहिल ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान ही आमिर ने छुरा निकाला और आकाश पर छुरे से वार करते हुए घायल कर दिया। बीच बचाव में आए आकाश के परिजनों को भी आरोपियों ने छुरा दिखाकर डरा दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण स्थिति हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उच्चाधिकारियों को जब मामले की जानकारी हुई तो सुरक्षा के लिए तत्काल कई थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी। पीड़ित के दादा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना के सम्बंध में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- अखिलेश त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed