{"_id":"62dafe588f9bf75fd92c90ab","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd241921979","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई रिजल्ट में भी शीर्ष पर रहीं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई रिजल्ट में भी शीर्ष पर रहीं बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई रिजल्ट में भी शीर्ष पर रहीं बेटियां
बुलंदशहर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद बेटियों के सफलता की बुलंदियां छूने का सिलसिला जारी है। 10वीं में जहां 97.42 फीसदी बेटियों ने सफलता हासिल की, जिसके सापेक्ष बेटों की सफलता का प्रतिशत 94.26 फीसदी रहा। इसी प्रकार 12वीं में बेटियों की सफलता का प्रतिशत 97.82 फीसदी और बेटों की सफलता का प्रतिशत 95.14 फीसदी रहा।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 10वीं की परीक्षा में कुल 8605 बच्चे परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 3614 बेटियां और 4991 बेटे शामिल थे। प रीक्षा परिणाम जारी हुआ तो 8226 विद्यार्थी ही पास हो सके और 379 विद्यार्थी फेल हो गए। वहीं, 12वीं की परीक्षा में 2945 बेटियों और 3610 बेटों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 64 बेटियां और 143 बेटे फेल हो गए। जिसके चलते यहां भी बेटियों की सफलता का प्रतिशत 97.82 फीसदी और बेटों की सफलता का प्रतिशत 95.14 फीसदी रहा। इससे पहले यूपी और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में भी बेटियों ने अपनी सफलता का लोहा मनवाया था। बेटियों के शानदार प्रदर्शन के चलते परिजनों में खुशी का माहौल है। 12वीं के शीर्ष तीन स्थानों पर सात बेटियों का कब्जा है तो वहीं, 10वीं के शीर्ष तीन में केवल एक बेटी ही जगह बना पाई है। जबकि शीर्ष तीन में पांच छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
12 वीं के टॉपर --
रैंक नाम
प्रथम तान्या सिंह
द्वितीय दीपिका बंसल, राधिका अग्रवाल, भूमिका गुप्ता
तृतीय नेहा सोलंकी, ओजस्विनी सिंह, कनन सिंहल
10वीं के टॉपर ---
प्रथम लक्ष्य वासुदेव
द्वितीय सौम्या अग्रवाल, परितोष चौहान, कुनाल शर्मा
तृतीय मानवेंद्र सिंह, उज्जवल त्यागी