{"_id":"62aa15bf8b5453207b751870","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd240101998","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे स्कूल, सुबह 7.30 बजे से चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे स्कूल, सुबह 7.30 बजे से चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से खुलेंगे स्कूल, सुबह 7.30 बजे से चलेंगी कक्षाएं
बुलंदशहर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को बेसिक स्कूल खुल रहे हैं। इसके लिए विभाग की ओर तैयारी कर ली गई है। स्कूल सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे और 12:30 बजे तक कक्षाओं का संचालन होगा। जबकि शिक्षक स्कूल में दोपहर 1:30 बजे तक मौजूद रहेंगे और शिक्षकों को बच्चों के लिए सभी व्यवस्थाएं करनी होंगी। बीएसए ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इस बार बेसिक स्कूलों में शिक्षण सत्र अप्रैल माह से शुरू हो गया। इसके बाद शासनादेश पर 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल खोलने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शिक्षकों को निर्धारित समय पर स्कूल खोलना होगा और जारी किए गए निर्देश का भी पालन करना होगा। सभी एबीएसए को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर यह पता करेंगे कि वहां पर साफ-सफाई, पेयजल, एमडीएम आदि की व्यवस्थाएं कैसी हैं। यदि कहीं पर किसी तरह की अव्यवस्था मिलती है तो उसे सुधारा जाए और संबंधित शिक्षकों को लापरवाही न बरतने की कड़ी चेतावनी दी जाए। निरीक्षण के समय स्कूल परिसर में यदि मक्का और कंडे आदि सामग्री मिली तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई कराना सुनिश्वित करें। साथ ही शिक्षकों को स्कूल में पंजीकृत बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित करनी होगी। नए प्रवेश लेने वाले बच्चों को स्कूल लाना होगा। यदि कोई अपने बच्चे का स्कूल में प्रवेश कराता है तो उसे नजरंदाज नहीं किया जाएगा। साथ ही किसी भी शिक्षक की मनमानी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बच्चों को समय पर एमडीएम के तहत मैन्यु के अनुसार ही भोजन उपलब्ध करवाना होगा।