फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने पोस्टमैन को मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने पोस्टमैन को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के निकट मंगलवार देर शाम एक अनियंत्रित तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने सड़क पार कर रहे पोस्टमैन को रौंद दिया। जिससे उसकी उपचार के लिए ले जाते समये ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हालांकि, गनीमत रही कि बस के पेड़ से टकराने के दौरान कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। हालांकि, आरोपी चालक मौके पर बस को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

थाना क्षेत्र के गांव बराल निवासी मनीष शर्मा छपरावत स्थित डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात था। वह गांवों में डाक बांटने का काम करता था। बताया गया कि गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग पर गांव छपरावत के निकट मंगलवार देर शाम को हाईवे पर वह सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान गुलावठी की ओर से तेज गति से जा रही टूरिस्ट बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गुलावठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस के शीशे टूट गए। बस में कई यात्री सवार थे। जिसके बाद बस में चीख पुकार मच गई। हालांकि, बस में सवार लोगों को चोटें नहीं आईं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। जबकि, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद से बस में सवार यात्री अन्य संसाधनों से अपने गंतव्य को रवाना हुए। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मृतक के भतीजे सिद्धार्थ शर्मा ने बस चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed