फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr news

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr news
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के यमुनापुरम कालोनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक अध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और अश्लील फब्तियां कसने का मामला सामने आया है। छात्राओं की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा मामले की जांच कराए जाने पर आरोप सही पाए गए। जिसके बाद उप प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली देहात के यमुना पुरम कॉलोनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की कुछ छात्राओं ने बीते दिनों प्रधानाचार्य से शिकायत की थी कि हिंदी का शिक्षक सुरेंद्र कुमार मूल निवासी राजस्थान हाल निवासी गंगा नगर कोतवाली देहात उनके साथ बेड टच करता है। साथ ही अकेला पाने पर आरोपी उन पर अश्लील फब्तियां भी कसता है। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रधानाचार्य ने एक जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई। जिसमें शिक्षक पर लगे आरोप सही पाए गए। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रधानाचार्य को सौंप दी। जिस पर प्रधानाचार्य के आदेेश के बाद उप प्रधानाचार्य सावन कुमार खन्ना ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ देहात कोतवाली में मंगलवार शाम को तहरीर दी। जिसके आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही बुधवार सुबह आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोट =
मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
-------------
व्यापारी नेता पर युवती की वीडियो वायरल करने का आरोप
जहांगीराबाद। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसका एक रिश्तेदार जयभगवान गुप्ता काफी समय से घर आता जाता था। एक दिन उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी ने उसके फोन से कुछ निजी फोटो और वीडियो अपने फोन में शेयर कर लिए। पीड़िता का आरोप है कि इन्हीं फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि आरोपी ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली है, जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ सम्बंध बनाने का लगातार दबाव बना रहा था। आरोपी पर पीड़िता का पीछा करने व उसको जबरन पकडने का आरोप भी लगाया गया है। तहरीर में नामजद आरोपी जयभगवान गुप्ता एक व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed